रायपुर, कलेक्टर रायपुर के माध्यम से पर गोदावरी इस्पात प्रबंधन के लापरवाही से गोदावरी इस्पात सिलतरा में हुई घटना में मृत मजदूर मजदूरों को प्रति मजदुर एक करोड़ रूपया मुआवजा एवं उनके आश्रितों को नौकरी एवं उनके जीवन भर का भरण,पोषण का खर्चा ,घायल हुए मजदूर को उचित मुआवजा एवं उसके घर का पूरा जिंदगी भर का खर्चा एवं फैक्ट्री के अंदर सुरक्षा के मानक तय करने एवं गोदावरी इस्पात प्रबंधन जिसकी लापरवाही से यह घटना हुई उस पर एफआईआर दर्ज कर लापरवाह घटना के लिए जिम्मेदार गोदावरी इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधकों को जेल भेजने की मांग को लेकर ज्ञापन सोपा गया। आगे शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) द्वारा कहा गया है कि अगर शासन ,प्रशासन ,पुलिस मजदूरों को उचित मुआवजा एवं गोदावरी इस्पात प्रबंधन के ऊपर उचित कार्यवाही नहीं करती है तो शिवसेना द्वारा आंदोलन तेज किया जाएगा।













