मंत्री टंकराम वर्मा के प्रयासों से तिल्दा वासियों को एक और सौगात, तिल्दा में 5 करोड़ की लागत से बनेगा ऑडिटोरियम

तिल्दा-नेवरा। अंचलवासियों को विधायक व मंत्री टंकराम वर्मा द्वारा एक और नई सौगात मिली है। तिल्दा के वार्ड क्रमांक 22 में लगभग 5 करोड़ की लागत से विशाल सभागार का निर्माण होगा। इस विकास कार्य से 500 से अधिक लोगों की सुव्यवस्थित बैठक की व्यवस्था होगी।

विदित हो कि मंत्री टंकराम वर्मा ने अंचलवासियों की मांग को गंभीरता लिया। उन्होंने ऑडिटोरियम की जरूरत को प्राथमिकता देते हुए पीडब्ल्यूडी मंत्री व उपमुख्यमंत्री अरूण साव के समक्ष तिल्दा-नेवरा आगमन पर मांग रखी थी। इस पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा तुरंत घोषणा की गई थी। इसकी प्रशासनिक स्वीकृति हो गई है। इससे तिल्दा-नेवरा शहरवासियों सहित अंचलवासियों में हर्ष व्याप्त है।

नगर पालिका अध्य्यक्ष चंद्रकला खुमान वर्मा ने कहा कि मात्र दो वर्ष के अंदर छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार द्वारा विकास कार्यों से तिल्दा नेवरा को संवारा जा रहा है। इसके लिए नगर पालिका अध्यक्ष ने क्षेत्रीय विधायक व मंत्री टंकराम वर्मा व भाजपा सरकार का नगरवासियों की ओर से धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *