ब्रेकिंग न्यूज़ : 12 पुलिस कर्मियों का तबादला…

दुर्ग। दुर्ग जिले में डीआईजी एवं एसएसपी विजय अग्रवाल ने 12 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस सूची में सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के कर्मी शामिल हैं, जिन्हें अलग-अलग थानों, चौकियों और इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश में इन तबादलों को प्रशासनिक आवश्यकता और पारिवारिक कारणों से जोड़ा गया है। इस बदलाव से पुलिस व्यवस्था में संतुलन बनेगा, कार्यप्रणाली में तेजी आएगी और विभिन्न क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी ढंग से संभाला जा सकेगा।
तबादला सूची में तीन सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) शामिल हैं। भिलाई-03 थाने में पदस्थ एएसआई बाबूलाल साहू को पुलगांव भेजा गया है। वहीं जिविशा में कार्यरत एएसआई अश्वनी सिंह को धमधा और कंट्रोल रूम में पदस्थ एएसआई राजकुमार दुबे को जिविशि में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। तीन प्रधान आरक्षकों के भी स्थानांतरण किए गए हैं। मंचांदूर चौकी में पदस्थ दिलावर सिंह को सिविल लाइन भेजा गया है। ट्रैफिक शाखा से खिलावन सिंह राजपूत को अजाक थाना और थाना बोरी से सत्येंद्र मढ़रिया को भिलाई-03 थाना में पदस्थ किया गया है।

आरक्षक स्तर पर भी छह कर्मियों के तबादले किए गए हैं। विजय कुमार पासवान को लाइन से लिटिया सेमरिया चौकी, अविनेश प्रताप सिंह को एएसपी सिटी कार्यालय से उतई थाना, ए. कृष्णा कुमार को ट्रैफिक से एसीसीयू, कल्पना ठाकुर को थाना सुपेला से लिटिया सेमरिया चौकी भेजा गया है। इसके अलावा श्रीराम को लाइन से बोरी और राकेश साहू को मचांदूर चौकी में नई पोस्टिंग दी गई है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *