सुकमा में एक नक्सली ढेर, पोलमपल्ली के जंगल में मुठभेड़ हुई

सुकमा। जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ शुरू हो गई है। यह मुठभेड़ पोलमपल्ली थाना क्षेत्र में जारी है, जहां सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच अचानक आमना-सामना हो गया और फायरिंग शुरू हो गई। इलाके में अभी भी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और सुरक्षा बल पूरी सतर्कता के साथ अभियान चला रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में एक नक्सली के मारे जाने की खबर सामने आई है। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है, क्योंकि क्षेत्र घने जंगलों से घिरा हुआ है और ऑपरेशन लगातार जारी है। सुरक्षा बलों द्वारा पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और नक्सलियों की तलाश में सघन सर्चिंग की जा रही है। मुठभेड़ के दौरान गोलीबारी रुक-रुक कर जारी रहने की भी जानकारी मिल रही है।. इस पूरे ऑपरेशन की निगरानी सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण द्वारा की जा रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *