सोशल मीडिया के जरिये चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने दबिश देकर 3 लड़कियों को छुड़ाया, छत्तीसगढ़ की फिल्म एक्ट्रेस भी थी शामिल

महाराष्ट्र के एक लॉज में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था जहां कुछ लड़कियों को जबरन इस धंधे में शामिल किया जा रहा था। इस मामले में पुणे पुलिस ने एक लॉज में दबिश देकर तीन लड़कियों को छुड़वाया है। पुलिस ने दो दलालों को भी गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई पिंचरी चिंचवड़ इलाके में स्थित साईं लॉज में हुई। हैरत की बात यह है कि जिन तीन लड़कियों को छुड़ाया है उसमे से एक लड़की छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस है। दूसरी राजस्थान की और तीसरी मुंबई की है।दरअसल, पुलिस को मुखबिर से लॉज मे सैक्स रैकेट चलने की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस खुद ग्राहक बनकर आरोपियों के पास गई। जब आरोपी पूरी तरह उनके जाल में फंस गए तब पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार ये अवैध धंधा सोशल मीडिया के जरिये चल रहा था। इस सेक्स रैकेट के जाल में लड़कियों को जबरन धकेला जा रहा था। ये रैकेट जितेंद्र नाम का मुख्य आरोपी चलवा रहा था। पुलिस ने जितेंद्र हस्तीमल बोकाडिया उर्फ हितेश हस्तिमलजी ओसवाल और हेमंत साहू हैं। इसके अलावा मुकेश केशवानी, करण, यूसुफ, उर्फ लंगड़ा शेख के खिलाफ वाकड़ पुलिस स्टेशन कार्रवाई कर रही है।

आरोपियों के पास से 10,000 रुपए नकद, 9500 रुपए मूल्य के दो मोबाइल फोन और 100 रुपए मूल्य का अन्य सामान बरामद किया गया है। लड़की चुनने के लिए आरोपी 10,000 रुपए से 40,000 रुपए लेते थे। हालांकि ग्राहक से ली गई राशि में से प्रति ग्राहक डेढ़ से दो हजार रुपए ही पीड़ित लड़कियों को दिया जा रहा था। पीड़ित लड़कियों को जबरन वेश्यावृत्ति में ले जाया गया था। आरोपी व्हाट्सऐप के जरिये अलग-अलग लॉज पर लड़कियों को वैश्यावृत्ति के लिए भेजते थे। ये सभी लड़कियां उनके नाम पर कमरा बुक करती थीं।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *