रायपुर -छत्तीसगढ़ शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे द्वारा हर वर्ष की तरह श्री रामचंद्र प्रभु जी की शोभायात्रा रायपुर में निकाली गई प्रदेश प्रमुख डॉक्टर आनंद मल्होत्रा के नेतृत्व यह रैली निकाली गई इस रैली में प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष, एवं ब्लाक अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष, समस्त जिला मुख्यालय से बड़ी संख्या में शिव सैनिक उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित हुए यह रैली फूल चौक विट्ठल मंदिर से, तात्या पारा चौक से बढाई पारा, राठौर चौक, जय स्तंभ चौक होते हुए फूल चौक धर्मस्थल पहुंच कर समाप्त हुई इस रैली में समापन पर शारदा चौक पर जबरदस्त आतिशबाजी की गई सभा स्थल पहुंच कर प्रदेश प्रमुख डॉ. आनंद मल्होत्रा ने समस्त शिव सैनिकों को संबोधन किया। इस रैली में मुख्य रूप से शामिल हुए
ँशिवलिजे प्रदेश कोषाध्यक्ष, प्रेम शंकर महिलांगे प्रदेश कामगार सेना अध्यक्ष, संतोष पांडे प्रदेश महासचिव, प्रदेश महासचिव दाऊ लाल चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता समीर पाल ,राहुल परिहार प्रदेश संगठन प्रमुख एवं जिला अध्यक्ष रायपुर, प्रदेश सचिव महेश दुबे वासुदेव कांकेर व अन्य पदाधिकारी सभा को संबोधित किया आगे समीर पाल ने कहा कि शिवसेना पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे के द्वारा हिंदुत्व के नए वर्ष रामनवमी पर्व पर भारत देश में हिंदुत्व की एकता व हिंदुत्व से जुड़ने हेतु धार्मिक कार्यक्रम शुरू किया इसी उपलक्ष में छत्तीसगढ़ प्रदेश की रायपुर राजधानी में 40 वर्षों से छत्तीसगढ़ शिवसेना के द्वारा रामनवमी शोभायात्रा बड़ी धूमधाम से मनाती आ रही है। उक्त कार्यक्रम में हजारों की संख्या छत्तीसगढ़ प्रदेश की समस्त जिला मुख्यालय से शिव सैनिक ने भाग लिया जिनमें जिला बेमेतरा मुख्यालय से जिला प्रमुख गिरवर रजक, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष रामचरण वर्मा, जिला सचिव कुलदीप आडिल, नवागढ़ विधानसभा प्रमुख नारायण वर्मा, हरीश डहरिया, राजा सेवक, सुधारूं,बांधे, दिलीप वर्मा, महेश साहू शामिल हुए।











