छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र अजय बिसेन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, नियुक्त किए गए राज्य सैनिक बोर्ड के डायरेक्टर

रायपुर।राजधानी रायपुर के लिए गर्व का क्षण है। छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र कमोडोर अजय सिंह बिसेन (रिटायर्ड) ने 7 अप्रैल को छत्तीसगढ़ राज्य सैनिक बोर्ड के डायरेक्टर का पदभार ग्रहण कर लिया है। कमोडोर अजय बिसेन ने भारतीय नौसेना में करीब 35 वर्षों तक सेवा देते हुए कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।

बता दें कि, अपने लंबे करियर में उन्होंने देश की सुरक्षा और नौसेना के आधुनिकीकरण में अहम योगदान दिया। छत्तीसगढ़ राज्य सैनिक बोर्ड के डायरेक्टर के रूप में अब वे पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

 

 

Commodore Ajay Bisen: उन्होंने अपने करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। जिसमें  नेवल डॉकयार्ड, मुंबई में जनरल मैनेजर, नेवल प्रोजेक्ट्स, मुंबई में डिप्टी डायरेक्टर जनरल, नेवल क्वालिटी एश्योरेंस, नई दिल्ली में डिप्टी डायरेक्टर जनरल, अंडरवाटर रेंजेस के डायरेक्टर, नेवल कमांड और हेडक्वार्टर में सीनियर स्टाफ पद शामिल है। उनके सफल कार्यकाल के लए पूर्व सैनिक समुदाय और  सेंट पॉल स्कूल के मित्रों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *