यूपी दौरे से लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लेकर कहा – ये इंटेलिजेंस फेलियर है

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तरप्रदेश में चुनाव प्रचार कर रायपुर लौट आएं है। हेलीपेड पर मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम भूपेश ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी लोकतंत्र का गला घोटना का काम करती है। सीएम भूपेश ने कहा कि बीजेपी विधायकों को डरा धमकार खरीदने की कोशिश करती है। गोवा, कर्नाटक में बहुमत नहीं मिलने पर डरा धमकाकर सत्ता हासिल की।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत के राज्यसभा जाने वाले बयान पर कहा कि वे हमारे सीनियर लीडर है, राज्यसभा कौन जाएगा ये हाईकमान तय करेगा।

सीएम भूपेश ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर कहा कि, ये इंटेलिजेंस फेलियर है, भारत सरकार ने टिकट के दाम बढ़ाए। यदि टिकट के दाम कम होते तो भारत के बच्चे आ चुके होते। क्यों कि यूक्रेन में मध्मय वर्ग के लोग पढ़ाई करने गए। हंगरी बॉर्डर के बच्चे आ गए है, लेकिन खार्किव और राजधानी कीव में लगातार बम बारी हो रही है, वहां हमारे छात्र छात्राएं निकल नहीं पा रहे हैं।

भारत सरकार की तरफ से कोई पहल नहीं हो रही है। भोजन की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। यदि बसों की व्यवस्था हो जाती तो बच्चे बॉर्डर तक पहुंच जाते और पड़ोसी देशों से बच्चे निकल जाते। भारत सरकार से हमने भी अपील की है। अब देखना होगा कि अपील पर कितना अमल होगा। यूक्रेन में हमला होने से पहले भारतीय छात्रों को वापस ले आते तो आज हमे तनाव झेलना नहीं पड़ता। ये राजनीतिक और कूटनीतिक चूक है।

बीजेपी के, राज्य में जो भी काम हो रहे वह केंद्र सरकार की देन है वाले आरोपों पर सीएम भूपेश ने कहा कि कोरोनाकाल में पीएम केयर फंड में यही के उद्योगों से पैसा गया, छत्तीसगढ़ में एक भी पैसा नहीं आया और जो वेंटिलेटर यहा आए थे वो चल नहीं रहे थे, क्या इस बात के लिए धन्यवाद दूं। वो हमारा हिस्सा है, हमपर एहसान नहीं कर रहे है। केंद्र सरकार हमारे हक की चीज नहीं दे रही हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *