दो आरक्षक निलंबित, वरिष्ठ अधिकारियों से गाली-गलौच कर थाना स्टाफ पर तान दी थी राइफल

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं, यहां दो आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया गया है। मामला ये है कि इन दोनों आरक्षकों ने नशे की हालत में वरिष्ठ अधिकारियों से गाली-गलौच करने के साथ-साथ थाना स्टाफ पर राइफल तान दी थी। पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने दोनों आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए लाइन अटैच कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, मुलमुला थाने में पदस्थ आरक्षक दुर्गेश खुंटे और धर्मेंद्र बंजारे ने नशे की हालत में वरिष्ठ अधिकारियों से विवाद करते हुए गाली-गलौच की थी, यही नहीं थाना स्टाफ पर दोनों ने राइफल भी तान दी थी। मामले की जानकारी मिलने पर एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने कार्रवाई करते हुए दोनों को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया है। इस दौरान दोनों को जीवननिर्वहन भत्ता प्रदान किया जाएगा।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *