चिटफंड मामले में पुलिस को एक और कामयाबी, सांई सुंदरम मालवा कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार

बलौदाबाजार। पुलिस को चिटफंड घोटाले मामले में कामयाबी मिली है. पुलिस ने एक और डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है. बता दें बलौदाबाजार में चिटफंड कंपनियों के डायरेक्टरों के खिलाफ कार्रवाई लगातार की जा रही है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा ने चिटफंड कंपनी के डायरेंक्टरों को पकड़ने के लिए जिला के सभी थाना प्रभारी को सख्त निर्देश दिए हैं. इसी कड़ी में पुलिस ने चिटफंड कंपनी सांई सुंदरम मालवा कंपनी के डायरेक्टर दिनेश बागबान को गिरफ्तार किया है.बता दें कि, थाना भाटापारा शहर में 4 चिटफंड कंपनी के खिलाफ 34,52,3429 रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. जिसमें चिटफंड कंपनी सांई सुंदरम मालवा परिवार के आरोपी डायरेक्टर दिनेश बागबान को सिहोर जेल से गिरफ्तार कर प्रोडक्शन वारंट में लिया है.

वहीं आरोपी से पूछताछ पर कई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर प्रकरण में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी भी शीघ्र की जाएगी. आरोपी की कई स्थानों पर अचल संपत्ति है, जिसकी जानकारी प्राप्त कर कुर्की की कार्रवाई भी बलौदाबाजार पुलिस कर रही है. पहले चिटफंड कंपनी के कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. मामले के 5 आरोपियों की तलाश जारी है.

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *