हेड काॅन्स्टेबल ने थाने में फांसी लगाकर की आत्महत्या, थाना परिसर में मचा हड़कंप

कोंडागांव: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में शनिवार देर रात एक हेड काॅन्स्टेबल ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव थाने के ही मालखाने में फंदे से लटका मिला। काॅन्स्टेबल का बेटा जब उसे ढूंढते हुए थाने पहुंचा तो घटना का पता चला। जिससे थाना परिसर में हड़कंप मच गया। वहीँ आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर मर्ग दर्ज कर लिया है।

कोंडागांव पुलिस में हेड काॅन्स्टेबल टेकराम ध्रुव की ड्यूटी मालखाने में लगी थी। वह मालखाने के प्रभारी भी थे। रविवार दोपहर करीब 12 बजे टेकराम ड्यूटी खत्म कर घर पहुंचे। इसके बाद शाम करीब 7 बजे किसी काम के लिए जाने की बात कहकर घर से निकल गए। इसके बाद वह नहीं लौटे। जब देर रात तक टेकराम घर नहीं आए तो बेटा उनकी तलाश में निकला।

बेटे ने आसपास पता किया, लेकिन जानकारी नहीं मिली तो वह थाने पहुंच गया। वहां थाना परिसर में ही टेकरासम की बाइक (Bike) खड़ी थी। इस पर उसने थाने में जानकारी जुटाई, तो किसी ने भी टेकराम को नहीं देखने की बात कही। फिर पुराने थाने की बिल्डिंग में फर्स्ट फ्लोर पर बने मालखाने में उन्हें तलाश करने पहुंचे, तो देखा कि कमरे में फांसी से शव लटक रहा था।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *