रायपुर: राज्यपाल अनुसुईया उइके को आज उनके जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजभवन पहुंचकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। सीएम भूपेश बघेल ने राज्यपाल उइके के दीर्घायु होने तथा सदैव स्वस्थ रहने की कामना की। सीएम बघेल के साथ राज्य के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू एवं नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने भी राज्यपाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने सीएम भूपेश सहित गृहमंत्री साहू एवं नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने रामनवमी की बधाई देते हुए राज्य में राम वनगमन पर्यटन परिपथ के विकास के लिए भी सीएम को धन्यवाद दिया।
वहीं रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने भी राज्यपाल अनुसुईया उइके को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि छत्तीसगढ़ की महामहिम राज्यपाल अनुसुईया उइके जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। रायपुर सहित समूचे प्रदेश के विकास में आपका कुशल मार्गदर्शन हमें हमेशा प्राप्त होता रहे यही कामना है।











