खैरागढ़ विधानसभा के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू, 2.11 लाख मतदाता तय करेंगे प्रत्याशी का भाग्य

राजनांदगांव: खैरागढ़ विधानसभा के लिए मंगलवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। सुबह से ही महिलाओं में ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है। बूथों पर पुरूष मतदाता की अपेक्षा महिलाओं की ज्यादा लंबी लाइन लगी है। हालांकि सुबह की शुरुआत थोड़ी धीमी है। पहले एक घंटे में कुछ खास मतदान नहीं हुआ है, लेकिन अब इसके तेजी से बढ़ने की संभावना है। पिछली बार केवल 36% वोट ही पड़े थे।

10 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला
खैरागढ़ उप चुनाव के लिए 10 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें भाजपा से कोमल जंघेल, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से नरेंद्र सोनी, कांग्रेस से यशोदा निलाम्बर वर्मा, फॉरवर्ड डेमोक्रेटिक लेबर पार्टी से चुरण (विप्लव साहू), आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया से ढालचंद साहू, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी से मोहन भारती, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से संतोषी प्रधान, निर्दलीय प्रत्याशी अरुणा बनाफर, निर्दलीय नितिन कुमार भांडेकर व निर्दलीय साधुराम धुर्वे शामिल हैं।

खैरागढ़ विधानसभा में कुल 291 मतदान केंद्र
अतिसंवेदनशील केंद्र – 53

संवेदनशील केंद्र – 11

राजनैतिक संवेदनशील- 86

सामान्य मतदान केंद्र – 133

सहायक मतदान केंद्र – 8

खैरागढ़ विधान सभा क्षेत्र में कुल इतने लाख मतदाता
खैरागढ़ विधान सभा क्षेत्र में मूल 2 लाख 11 हजार 516 मतदाता हैं, जिसमें महिला मतदाता की संख्या 1 लाख 5 हजार 250 और पुरुष मतदाता 1लाख 6 हजार 266 है। मतदान के दौरान जिला पुलिस बल के अलावा 22 केंद्रीय सुरक्षा बल की कंपनियां तैनात की गई हैं। साथ ही एक कंपनी स्ट्रांग रूम की सतत निगरानी के लिए तैनात की गई है।

पहचान पत्र न होने पर क्या है विकल्प
पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड केंद्र राज्य सरकार, सार्वजनकि क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा कर्मचारियों जारी फोटोयुक्त पासबुक आदि होना चाहिए, लेकिन इन पहचान पत्रों के आधार पर आप तभी वोट दे सकेंगे जब मतदाता सूची में आप का नाम हो।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *