खिचड़ी में डाली ज्यादा नमक तो पति ने कर दी पत्नी की गला घोंट कर हत्या

महाराष्ट्र। ठाणे जिले के भयंदर बस्ती में खाने में अधिक नमक से नाराज एक पति ने पत्नी की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। भायंदर के नवघर पुलिस स्टेशन में आरोपी हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस की तरफ से कहा गया है कि शुक्रवार सुबह भयंदर पूर्व के फाटक रोड इलाके में एक व्यक्ति ने नाश्ते में बनाए गए ‘खिचड़ी’ में अधिक नमक होने के कारण अपनी पत्नी की हत्या कर दी। 46 वर्षीय नीलेश घाघ नाम के शख्स ने सुबह 9.30 बजे अपनी पत्नी निर्मला की गला घोंटकर हत्या कर दी।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *