भूपेश सरकार ने साढ़े तीन साल में कोई काम नहीं किया, केंद्र सरकार के पैसे से छत्तीसगढ़ सरकार चल रही : डॉ. रमन सिंह

बिलासपुर। निजी प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने राज्य सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भूपेश बघेल दिल्ली जाकर लफ्फाजी करते हैं। भूपेश सरकार ने साढ़े तीन साल में कोई भी काम नहीं किया। भूपेश बिलासपुर से लेकर प्रदेश में कहीं पर भी नहीं बता पा रहे हैं कि उनकी अपनी सरकार ने क्या काम किया हैं। केंद्र सरकार के पैसे से छत्तीसगढ़ सरकार चल रही है। जो राशि प्रदेश में ख़र्च हो रही है, उसका 52 प्रतिशत केंद्र की राशि से खर्च हो रहा है।

डॉ. रमन सिंह ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के छत्तीसगढ़ आगमन पर कहा कि केंद्रीय मंत्री के आने से राज्य को फायदा होता है। केंद्रीय मंत्री आलोचना करने नहीं आते, कहीं अच्छा काम होता है तो उसकी तारीफ भी होती है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी दस हजार करोड़ रुपए लेकर आ रहे हैं, इससे बड़ी प्रदेश के लिए और क्या हो सकती है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के अंदर से लेकर बाहर चारों तरफ सरकार के खिलाफ असंतोष फैला हुआ है। ये सरकार नरवा, गुरवा, घुरुवा, बाड़ी के भरोसे कब तक चलेगी मालूम नहीं। डॉ. रमन सिंह ने खैरागढ़ चुनाव में कांग्रेस की जीत पर कहा कि उपचुनाव में कभी भी घोषणा पत्र जारी नहीं होता। ये पहला उपचुनाव है जब 29 बिन्दुओं का घोषणा पत्र जारी किया गया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *