CG NEWS : पूर्व पार्षद की इस हालत में मिली लाश, कई दिनों से थे लापता

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में लापता पूर्व पार्षद का शव सड़ी गली हालत में गुरुवार को खेत में पड़ा मिला है। हत्या हुई या उन्होंने खुदकुशी की है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, राजीव नगर निवासी पूर्व पार्षद रोशन साहू (38) 18 अप्रैल को घर से निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं था। परिजनों ने गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही पुलिस उसे तलाश रही थी। इसी बीच गुरुवार सुबह छिरपानी में ग्रामीणों ने खेत में सड़ी गली हालत में एक शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना इसकी दी। शव पर मिले कपड़े और गुमशुदा के हुलिए को देख पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद शव की शिनाख्त कराई गई। फिलहाल पुलिस खुदकुशी और हत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। वहीं परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *