राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी आज प्रदेशव्यापी जेल भरो आंदोलन करने जा रही है। जिसको लेकर यातायात पुलिस ने घेराबंदी करते हुए मार्ग को आंदोलन के चलते बंद कर दिया है। आंदोलन के चलते लोगों को बड़ी परेशानी होने वाली है। घर से निकलने से पहले जान लीजिए बंद किये ये मार्ग :-
शहर के निम्नलिखित मार्गों मे आवागमन प्रतिबंधित रहेगा
1. ओसीएम चौक से काली माई मंदिर मार्ग।
2. शास्त्री चौक से खजाना चौक (कलेक्ट्रेट चौक)।
3. आनंद नगर चौक से एसआरपी चौक (भगत सिंह चौक)।
4. पंचशील नगर चौक से छत्तीसगढ़ क्लब चौक तक।
5. बंजारी चौक से राजभवन चौक।
6. सर्किट हाउस अभियंता चौक से सी एम हाउस की ओर।
7. इनकम टेक्स कालोनी टर्निंग सर छत्तीसगढ़ क्लब की ओर।
8. भगत सिंह चौक से छत्तीसगढ़ क्लब की ओर।











