जेल भरो आंदोलन पर निकले भाजपाइयों ने तोड़ा बैरिकेड, पुलिस से की धक्का-मुक्की, ASP घायल

जांजगीर। जांजगीर के कचहरी चौक में सैकड़ों की तादाद में मौजूद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकारी आदेश को लोकतंत्र की हत्या बताते हुए सड़क पर प्रदर्शन किया और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़ गए और उसे तोड़ दिया।

इस दौरान पुलिसकर्मियों और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी गिर पड़े और उन्हें पैर में चोटे आई है। इसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें बीडी महंत बालोद्यान में बनाए गए अस्थाई जेल लाया गया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *