RAIPUR : राजधानीवासियों को जल संकट का करना पड़ सकता है सामना, फिल्टर प्लांट के कर्मचारियों ने किया काम बंद

रायपुर। राजधानी में फिल्टर प्लांट में प्लेसमेंट के कर्मचारियों ने काम बन्द कर दिया है। जिसके कारण शहर में पानी की सप्लाई का संकट खड़ा हो सकता है। लगभग 60 से ज्यादा कर्मचारियों ने प्लांट में काम बंद कर दिया है।

कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार कम भुगतान कर रहा है। पीएफ के पैसे उनके वेतन से काटे तो जा रहे हैं, लेकिन खाते में जमा नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों ने कहा है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी काम ठप रहेगा। दूसरी ओर निगम के जिम्मेदार अधिकारी और फिल्टर प्लांट के कार्यपालन अभियंता ने इस मसले पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। वहीं प्लेसमेंट एजेंसी के ठेकेदार ने कर्मचारियों की हड़ताल को गलत बताते हुए पूरा भुगतान करने की बात कही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *