CG ACCIDENT : तेज रफ्तार हाइवा ने एक्टिवा सवार दंपत्ति को मारी टक्कर, पत्नी की मौके पर मौत

जांजगीर-चांपा। बाराद्वार थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक हाइवा की टक्कर से एक्टिवा सवार महिला की मौत हो गई। वहीं हादसे में महिला का पति घायल हो गया है। हादसे के बाद आरोपी हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा कर हंगामा शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार, पलाड़ीकला निवासी चमेली साहू अपने पति दादूराम साहू के साथ गुरुवार सुबह करीब 11 बजे एक्टिवा से अंतिम संस्कार में शामिल होने ठठारी जा रही थीं। वे नेशनल हाईवे-49 पर पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पति-पत्नी दोनों सड़क पर जा गिरे और चमेली साहू को हाइवा कुचलते हुए निकल गया। थोड़ी दूर जाने पर चालक ने हाइवा रोकी और उतर कर भाग निकला। इसके बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोग सड़क पर बैठ गए और जाम लगा दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। करीब आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद 25 हजार रुपए मुआवजा राशि देने की बात पर लोग वहां से हटे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *