दीवार तोड़कर घर में घुसी स्कार्पियो, आंगन में सो रहे पति की मौत, पत्नी और ड्राइवर की हालत गंभीर

​​​​​​​कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने आंगन में सो रहे दंपति को कुचल दिया। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी अैर स्कार्पियो चालक की हालत गंभीर है। दोनों को बिलासपुर रेफर किया गया है। स्कार्पियो की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह मकान की दीवार और बाड़ी को तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। हादसा पसान थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम सेन्हा निवासी लखन चौधरी (46) अपनी पत्नी संगीता चौधरी (40) के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। जबकि उनके बच्चे अपने दादा-दादी के साथ कमरे में थे। शाम करीब 4.30 बजे तेज रफ्तार एक स्कार्पियो उनके घर की दीवार और बाड़ी को तोड़ते हुए अंदर घुस गई। इसके बाद भी गाड़ी की रफ्तार कम नहीं हुई और उसने आंगन में सो रहे दंपति को कुचल दिया।

पति की मौके पर ही मौत हो गई
हादसे में लखन चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायल संगीता और कार चालक को स्थानीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने दोनों को बिलासपुर रेफर कर दिया है। पुलिस ने लखन के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। शुक्रवार को पंचनामा के बाद परिजनों को शव सौंपा जाएगा।

शराब के नशे में धुत का ड्राइवर
पुलिस ने बताया कि गेवरा-पेंड्रा रेलवे लाइन का काम चल रहा है। स्कार्पियो उसी कंपनी में लगी थी। ड्राइवर गैंडलानागा शेखर दोपहर में वाहन लेकर निकला था। हादसे के समय शेखर पूरी तरह से शराब के नशे में धुत था। वह दक्षिण भारत का रहने वाला है। फिलहाल उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। स्कार्पियो अनियंत्रित हुई या फिर नशे में वी कंट्रोल नहीं कर सका स्पष्ट नहीं हो सका है।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *