एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे 4 युवक, बिजली पोल से टकराई गाड़ी, 1 की मौत, 3 गंभीर

मोहला-मानपुर। बाइक सवार चार युवक बिजली पोल से टकरा गए. हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. यह घटना मानपुर क्षेत्र के औंधी-मुरुमगाव मार्ग पर हुई.

चारों युवक एक ही बाइक में सवार होकर महाराष्ट्र की ओर जा रहे थे. तभी औंधी थाने से करीब एक किलोमीटर दूर बिजली पोल पर टकरा गए. हादसे में एक की मौत हो गई. वहीं 3 लोग घायल हो गए. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे युवकों ने घायलों को औंधी अस्पताल पहुंचाया. सभी घायलों का इलाज जारी है.

चारों में से तीन युवक महाराष्ट्र के रहने वाले हैं, जिसमें से दो सगे भाई थे. हादसे में एक भाई ग्राम मुरुमगाव निवासी महेश कोवाची की मौत हुई है. वहीं चारवाही महाराष्ट्र निवासी मनसा राम कोवाची, रिडवाही महाराष्ट्र के तलवार साय व सरखेड़ा औंधी निवासी लालचंद आर्य घायल हुए हैं.

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *