BREAKING : हाथी का आतंक, पिता और बेटी को कुचल कर मार डाला

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां जंगली हाथी में बच्ची और उसके पिता दोनों को कुचल कर मार डाला। बता दें कि यह घटना मनेन्द्रगढ़ वन मंडल के जनकपुर परिक्षेत्र के बेलगांव की है। घटना के बाद वन अमला टीम अभी भी मौके पर नहीं पहुंची है। वहीं इस घटना के बाद जिला पंचायत सदस्य रविशंकर सिंह मौके पर पहुंचे और उपस्थित लोगों को हाथियों से दूर रहने की सलाह दे रहें हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *