राजधानी में दो कारों में जोरदार भिड़ंत, मासूम समेत 2 घायल

रायपुर। राजधानी रायपुर के अनुपम गार्डन के पास दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जहां तेज रफ्तार से आ रही दो कार आपस में भीड़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एक बच्चे और बुजुर्ग को गंभीर चोट आई है। दोनों को अस्पताल भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग डंगनिया की ओर से कबीर नगर की तरफ जा रहे थे। तभी रांग साइड से आ रही कार के साथ जबरदस्त टक्कर हो गई। इसमें एक बच्चे और बुजुर्ग को चोट लगी है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *