RAIPUR CRIME : DKS अस्पताल का डॉक्टर नर्स को महिला मित्र बनाने का बनाता था दबाव, नौकरी से टर्मिनेट करने की भी देता था धमकी, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के DKS अस्पताल में डायलिसिस विभाग के एचओडी डॉ.विकास सिंह को स्टाफ नर्स के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के गंभीर आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले की शिकातय पीड़ित नर्स ने गोलबाजार में की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी डॉ.विकास सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

DKS हॉस्पिटल की एक नर्स ने गोलबाजार थाना में डॉ. विकास सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता नर्स ने बताया कि फरवरी महीना में उसने डीकेएस हॉस्पिटल में भर्ती के लिए इंटरव्यू दिया था। इंटरव्यू के बाद से ही डॉ.विकास सिंह उस बुरी नजर रखते थे, और अक्सर उससे अश्लील बाते कर छेड़छाड़ किया करते थे।

डॉ.विकास सिंह के झांसे में नहीं आने पर डॉक्टर ने उसकी सेलरी कम करने के साथ ही हॉस्टिल से टर्मिनेट करने की धमकी देने लगा। जिससे परेशान होकर नर्स ने पुलिस में डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता नर्स की रिपोर्ट पर गोलबाजार पुलिस ने आरोपी डॉक्टर विकास सिंह के खिलाफ धारा 354,509 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *