7 साल की बच्ची को आम खिलाने के बहाने नाबालिक पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

सूरजपुर के कोतवाली क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग ने पड़ोस में रहने वाली 7 वर्षीय बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। बच्ची के परिजनों के द्वारा कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
शर्मसार कर देने वाली यह घटना कोतवाली क्षेत्र के देव नगर इलाके की है। जहां 7 वर्षीय बच्ची अपने घर के बगल में खेल रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला एक नाबालिग युवक उसे आम और खीरा खिलाने का लालच देकर अपने घर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया
बच्ची के घर जाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई तब जाकर परिजनों को इस घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पीड़ित बच्ची को जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां इलाज के बाद अब उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित कई अन्य मामलों में अपराध दर्ज कर लिया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *