CG CRIME : शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की गई है।

पुरानी बस्ती निवासी प्रार्थिया ने थाना पुरानी बस्ती में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग बेटी 8 अप्रैल को चन्द्रशेखर नगर जाना कहकर निकली जो वापस नहीं आयी। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुरानी बस्ती थाना पुलिस की टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी करते हुए प्रकरण में आरोपी अर्जुन वर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नाबालिग पीड़िता को बरामद किया गया।

पूछताछ में नाबालिग पीड़िता ने बताया कि आरोपी अर्जुन वर्मा उसे विवाह करने का प्रलोभन देकर ग्राम चीचा स्थित एक मकान में ले जाकर लगातार उसके साथ जबरन दुष्कर्म करता था। पुलिस ने अर्जुन वर्मा पिता राजेश वर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी गोड़पारा ग्राम चीचा थाना मंदिर हसौद को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *