प्रदेश के इन जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, एक-दो जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने के आसार

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। दिन में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी का असर रहेगा। प्रदेश में आज भी एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड भी चल सकता है। मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर में आसमान में बादल छाए रहेंगे। शाम-रात को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार है। शहर का अधिकतम 40°C और न्यूनतम तापमान 28°C रहने की संभावना है।

इधर मध्य प्रदेश के कई जिलों में आज भी प्री मानसून एक्टिविटी जारी रहेगी। भोपाल, रीवा, सागर, ग्वालियर, शहडोल संभाग में गरज- चमक के बारिश साथ हो सकती है। बैतूल, नर्मदापुरम, देवास, भिंड में भी गरज-चमक के साथ बारिश साथ हो सकती है।

इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, मंडला, मलाजखंड, देवास, सीहोर, गुना, अशोकनगर में कल भी बूंदाबांदी हुई। मौसम बदलने से तापमान में गिरावट देखी गई।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *