दिनेश ठाकुर हत्याकांड का 12 दिन बाद खुलासा: भाभी ने आशिक के साथ मिलकर रची थी हत्या की साजिश

रायपुर: राजधानी रायपुर से लगे मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के गांव पिपराहाट्टा में किसान दिनेश ठाकुर की हत्या करने वाले आरोपियों का पुलिस ने पता लगा लिया है। दिनेश ठाकुर की हत्या, उसकी भाभी कल्याणी ठाकुर और गांव में रहने वाले गजानंद बैस उर्फ दरोगा ने मिलकर की थी। दिनेश आरोपियों के संबंधों का खुलासा ना कर दे, इसलिए आरोपियों ने उसे मारने की योजना बनाई थी।

यह है पूरा मामला
आरोपियों के खिलाफ शिकायत दिनेश के भाई राजेश कुमार ठाकुर ने की थी। पीडि़त ने पुलिस को बताया, कि उसके भाई की अज्ञात लोगों ने 12 मई को हत्या कर दी है। इसके बाद पुलिस ने परिजनों और करीबियों से बयान लेने के बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गांव में रहने वाले गजानंद बैस उर्फ दरोगा को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने दिनेश की भाभी कल्याणी के साथ मिलकर हत्या करना बताया।

दोनों के संबंधों का पता था दिनेश को
पुलिस की पूछताछ में आरोपी गजानंद ने बताया कि उसका कल्याणी ठाकुर (मृतक दिनेश ठाकुर की भाभी एवं प्रार्थी राजेश ठाकुर की पत्नी) के साथ प्रेम संबंध था। मृतक दिनेश को इस बात की जानकारी होने पर उसका गजानंद से विवाद हुआ था। कल्याणी और गजानंद को अपने संबंधों का सार्वजनिक होने का डर था। इस बात से झुब्ध होकर आरोपी गजांनद तथा कल्याणी ठाकुर ने मिलकर दिनेश ठाकुर की हत्या कर दी।

रायपुर के एएसपी ग्रामीण कीर्तन राठौर ने बताया कि किसान दिनेश ठाकुर की हत्या करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *