सीएम भूपेश बघेल ने किया छत्तीसगढ़ के पहले फीफा एप्रूव्ह सिंथेटिक फुटबॉल ग्राउंड का उदघाटन

जगदलपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के पहले फीफा एप्रूव्ह सिंथेटिक फुटबॉल ग्राउंड विथ रनिंग ट्रैक का उदघाटन किया। जगदलपुर प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम के फुटबॉल मैदान को फीफा ने अंतरराष्ट्रीय मानक का प्रमाण-पत्र जारी किया है।

मुख्यमंत्री ने प्रियदर्शिनी स्टेडियम में 44 करोड़ 54 लाख से अधिक राशि के 19 विकास कार्य का लोकार्पण और 11 करोड़ 88 लाख से अधिक राशि के 08 विकास कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बास्केटबॉल खिलाड़ियों से भी मुलाकात की।

बस्तर में ग्रास रूट लेबल पर सामुदायिक फुटबॉल को और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए ओडिशा भुवनेश्वर की आर्डोर फुटबॉल अकादमी, बस्तर जिला फुटबॉल संघ तथा बस्तर जिला प्रशासन के बीच एमओयू किया गया। इससे बस्तर के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक उपलब्ध हो सकेंगे।

इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल ने 56 करोड़ 42 लाख रुपये के 27 विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिसमें 11 करोड़ 88 लाख रुपये के 8 कार्यों का भूमिपूजन एवं 44 करोड़ 54 लाख रुपये के 19 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *