CG Breaking : मातम में बदली खुशियां, शादी समारोह में जा रहे तीन लोगों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौके पर मौत

जांजगीर-चांपा। जिले में आज एक बड़े दुर्घटना की खबर सामने आई है। जहां शादी सामारोह में जा रहे तीन लोगों को ट्रक ने कुचल दिया। जहां एक महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायल हो गए हैं। तीनों शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार, मृत महिला रिश्तेदारों के साथ कोरिया मनेन्द्रगढ़ से जांजगीर शादी में शामिल होने जा रही थी। इस दौरान जांजगीर थाना क्षेत्र के शारदा चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *