सोशल मीडिया में दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर सालों तक दुष्कर्म, आरोपी बोला- मैं तो शादीशुदा हूं; अब गिरफ्तार

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर महिला से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर उसके साथ 6 साल तक दुष्कर्म करने वाले आरोपी रेलकर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार 40 साल की महिला अविवाहित है और कोरबा जिले में टीचर है। करीब सात साल पहले फेसबुक के माध्यम से उनकी दोस्ती तोरवा क्षेत्र के हेमूनगर निवासी रेलकर्मी अश्वनी कुमार बंजारे (46 साल) से हुई थी। अश्वनी जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा क्षेत्र के अर्जुनी का रहने वाला है। महिला से दोस्ती होने के बाद दोनों आपस में बातचीत करने लगे और फिर मिलने लगे। इस दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया और रेलकर्मी उसके साथ शादी करने का वादा कर दुष्कर्म करने लगा। वह लगातार महिला टीचर के साथ दुष्कर्म करता रहा।

जब टीचर ने शादी करने के लिए दबाव बनाया, तब रेलकर्मी अश्वनी अपनी पत्नी को लेकर टीचर के पास पहुंचा तो महिला को उसके विवाहित होने की जानकारी मिली। जिसके बाद महिला केस दर्ज कराने पुलिस के पास पहुंच गई। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *