बड़ा सड़क हादसा: ट्रक और टैंपो ट्रेवल की भिड़ंत में 7 लोगों की मौत

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच में ट्रक और टैंपो ट्रेवलर की आपस में भिड़ंत हो गई है और इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 12 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर है।

बहराइच-लखीमपुर खीरी हाईवे पर रविवार की सुबह यह बड़ा हादसा हुआ। बहराइच-लखीमपुर मार्ग पर ट्रक और टैंपो ट्रेवलर में आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में घटना स्थल पर ही पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा। हादसे में 12 लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए भेजा गया है, जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *