30 मई को कई बड़े संयोग, जरूर देख लें अपना आज का राशिफल

रायपुरः आज का पंचांग 30 मई 2022 दिन सोमवार ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि शाम 5 बजकर 00 मिनट तक है। विक्रम संवत 2079, शक संवत 1944 और सूर्य उत्तरायण का है। नक्षत्र कृतिका सुबह 7 बजकर 12 मिनट तक और चंद्रमा वृष राशि में है। आज का राहुकाल सुबह 7 बजकर 02 मिनट से 08 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। आज ज्येष्ठ मास की अमावस्या के साथ शनि जयंती और वट सावित्री व्रत है। आज का दिन शुरू करने से पहले अपना राशिफल जरूर पढ़ लें, जानिए ज्योतिषाचार्य अंजु सिंह परिहार का आज क्या कहना है।

मेषः आज अधीनस्थों के अवकाश में रहने से कार्य में रुकावट हो सकती है। समयसीमा के कार्यों में बाधा आएगी। धन से संबंधित हानि संभव है। सूर्य कृत दोषों की निवृत्ति के लिए भगवान सूर्य को जल में लाल फूल और शक्कर मिलाकार अर्घ्य दें। ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करेंः आदित्यहृदय स्त्रोत का पाठ करें। गुड़ और गेहूं दान करें।

वृषभः आज परिवार के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। किसी पुराने परिचित से मुलाकात संभव है। शुक्र के बुरे प्रभाव से उत्पन्न कष्ट की शांति के लिए ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। मां महामाया के दर्शन करें। चावल, दूध, दही का दान करें।

मिथुनः आज किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत संभव है। दोस्तों के साथ नये ब्रांच की स्थापना कर सकते हैं। आहार का असंयम से उदर विकार हो सकता है। दोषों को दूर करने के लिए ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। रूद्राभिषेक करें। उड़द या तिल दान करें।

कर्कः आज आपके कार्यकुशलता की प्रशंसा की जाएगी। नये अवसर की प्राप्ति या उच्च शिक्षा हेतु चयन हो सकता है। दांत दर्द के कारण कष्ट रहेगा। कष्टों से बचाव के लिए ऊँ बुं बुधाय नमः का एक माला जाप कर गणपति की आराधना करें। दूबी गणपति में चढ़ाकर मनन करें। एक मुठ्ठी मूंग का दान करें।

सिंहः आज दोस्तों के साथ मनोरंजन तथा भ्रमण के योग हैं। सामूहिक स्थल पर विवाद संभव है। विवाद से बचने के लिए ऊँ रां राहवे नमः का एक माला जाप कर दिन शुरू करें। मूली का दान करें। सूक्ष्म जीवों को आहार दें।

कन्याः आज आपके हुनर के कारण यश की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है। लाभ तथा उत्साह को बनायें रखने के लिए ऊँ कें केतवें नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। सूक्ष्म जीवों की सेवा करें। हल्दी, नारियल का दान करें।

तुलाः आज के नए कामों में सहयोग से स्थिति बेहतर होगी। अध्ययन संबंधी यात्रा पर जा सकते हैं। गुरु से संबंधित दोषों की निवृत्ति के लिए ऊँ बृं बृहस्पतयै नमः का एक माला जाप करें। पुरोहित को केला, नारियल का दान करें।

वृश्चिकः आज दैनिक रूटिन के कार्य नहीं होंगे। व्यवसायिक संबंधों में सुधार संभव है। शांति के लिए चंद्रमा के उपाय करें। ऊँ नमः शिवाय का जाप करें। दूध, चावल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें धूप तथा दीप जलायें।

धनुः आज सभी काम में अच्छी शुरूआत होगी। किसी व्यक्ति से विवाद संभव है। सूर्य के शुभ प्रभाव में वृद्धि एवं कष्टों की निवृत्ति के लिए ऊँ सों सोमाय नमः का एक माला जाप करें। खीर बनाकर कम से कम एक कन्या को खिलायें। श्वेत वस्त्र धारण करें।

मकरः आज सभी का सहयोग मिलेगा। खेल में नाम एवं धन की प्राप्ति होगी। पूरे दिन उत्साह कायम रखने तथा तंदुरूस्त रहने के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें। मसूर की दाल और गुड़ दान करें।

कुंभः आज घरेलू सामग्री पर खर्च होगा। पारिवारिक शुभ काम में सहभागिता होगी। गुरु की प्रसन्नता के लिए ऊँ गुरुवे नमः का जाप करें। पीली वस्तुओं का दान करें। गुरुजनों का आर्शीवाद लें।

मीनः नवीन वस्त्र की प्राप्ति के योग हैं। आज किसी उत्सव में शामिल होंगे। आकस्मिक धन हानि की संभावना से बचने के लिए ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। महामाया के दर्शन करें। चावल, दूध, दही का दान करें।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषाचार्य अंजु सिंह परिहार का निजी आकलन है। आप उनसे मोबाइल नंबर 9285303900 पर संपर्क कर सकते हैं। सलाह पर अमल करने से पहले उनकी राय ले सकते हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *