जैन मुनियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में अमित बघेल सरगुजा में गिरफ्तार

रायपुर। जैन मुनियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में पुलिस में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम अमित को लेकर बालोद के लिए निकल गई है। दुर्ग आईजी बद्रीनारायण मीणा ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

 

अमित बघेल ने 25 मई को आदिवासी समाज की एक सभा में जैन समाज के संतों और समाज को लेकर आपत्तिजनक बातें की थी। इसके विरोध में जैन समाज के लोगों ने शुक्रवार को राजभवन तक पैदल मार्च किया था और राज्यपाल अनुसुइया उइके को ज्ञापन देकर गिरफ्तारी की मांग की थी। इसके बाद पुलिस टीम गिरफ्तार करने के लिए पहुंची थी।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *