बिग बॉस ओटीटी में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) आए दिन अपने फैशन सेंस के चलते सुर्खियों में रहती हैं. उर्फी जावेद (Urfi Javed) एक भारतीय टीवी अभिनेत्री हैं. वह अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं. वैसे, आपको बता दें कि उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपनी बोल्ड अदाओं के लिए पहचानी जाती हैं. फैन्स उनकी ग्लैमरस फोटोज और वीडियो के दीवाने हैं. अब एक बार फिर से उर्फी जावेद (Urfi Javed) लेट नाईट पार्टी करने के लिए बेहद यूनिक अंदाज में पहुंच गईं. फैशन सेंस के लिए पहचानी जाने वाली उर्फी जावेद ने जो किया है, उसे बारे में कोई कल्पना भी नहीं कर सकता. अपने इस आउटफिट में उर्फी खुद इतनी परेशान और असहज महसूस कर रही थीं कि उन्होंने बीच पार्टी में हीं अपनी ड्रेस उतार दी.
कांच से बनी ड्रेस पहनकर हर किसी को कर दिया हैरान
हर बार अपने स्टाइल के साथ कुछ नया करने वालीं उर्फी जावेद ने इस बार शीशे से बनी हुई ड्रेस पहन ली है . उर्फी जावेद बेहद ही अनोखे स्टाइल में नजर आई हैं. जैसे ही पैपराजी ने उन्हें इस यूनिक कपड़ों में देखा तो उनकी तस्वीरें खींचने लगे तभी उर्फी ने बोला कि कोई उनके पास ना आए.
इस वजह से उतार दी कांच की ड्रेस
पूछे जाने पर उर्फी ने बताया कि उन्होंने लगभग 20 किलो वजन वाली शीशे से बनी ड्रेस पहनी है, इस ड्रेस को ढोए रखना काफी परेशानी पैदा कर रहा था.

कौन हैं उर्फी जावेद
उर्फी जावेद (Urfi Javed) एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री हैं. वह अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं. वह 2016 में टीवी सीरियल, ‘बड़े भैया की दुल्हनिया’ में अवनी की भूमिका निभाने के लिए जानी जाती हैं साथ ही ‘मेरी दुर्गा’ में आरती और ‘बेपनाह’ में बेला और ‘पंच बीट सीजन 2’ में मीरा का किरदार निभाया है. उन्होंने बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 में एक प्रतियोगी के रूप में भी भाग लिया।











