रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य एवं अवसर परीक्षा 2022 का परीक्षा परिणाम 3 जून यानी आज दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की वेबसाइट sos.cg.nic.in और result.cg.nic.in पर जारी किया जाएगा। राज्य ओपन स्कूल रायपुर के सचिव प्रो. व्हीके गोयल ने यह जानकारी दी है।










