CG BREAKING : फ्लाई ओव्हर ब्रिज से 2 लड़कियों ने लगाई मौत की छलांग ..एक की मौके पर मौत दूसरे की हालत गंभीर,

दुर्ग। दुर्ग के मरौदा फ्लाई ओव्हर ब्रिज से 2 लड़कियों ने छलांग लगाकर खुदकुशी की कौशिश की हैं। इस घटना में 18 साल की एक लड़की की जहां घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, वही 16 साल की दूसरी लड़की की हालत गंभीर बनी हुई हैं। पुलिस की प्राथमिक जांच में दोनों लड़कियां चचेरी बहने बताई जा रही हैं।

पूरा घटनाक्रम दुर्ग जिला के नेवई थाना क्षेत्र का हैं, बताया जा रहा है कि यहां डूमरडीह उतई में संतोष बांधे का परिवार निवास करता हैं। संतोष बांधे की 18 वर्षीय पुत्री प्रियंका बांधे कालेज में फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि आज शाम प्रियंका बांधे अपने चचेरी बहन 16 वर्षीय करीना के साथ मरौदा फ्लाई ओव्हर ब्रिज के पास पहुंची थी। जहां से दोनों ने ओव्हर ब्रिज के उपर से नीचे छलांग लगा दी। इस घटना में प्रियंका बांधे की जहां मौके पर ही मौत हो गयी, वही 16 वर्षीय करीना को गंभीर चोट आई हैं।

घटना की जानकारी के बाद आनन फानन में घायल करीना को अस्पताल मेें भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही हैं। पुसिल की प्राथमिक पूछताछ में घायल करीना 10वीं की छात्रा थी, जिसका बोर्ड का परिणाम अनुर्तीण आया था। पुलिस ने इस पूरे घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच कर रही हैं। नवई थाना प्रभारी ममता शर्मा ने बताया कि दोनों चचेरी बहनों ने किन कारणों से परेशान होकर खुदकुशी की कोशिश की, ये अभी जांच का विषय है। फिलहाल घायल किशोरी के होश में आने का इंतजार किया जा रहा हैं, वही पुलिस परिवार वालों से भी घटना को लेकर पूछताछ कर रही है।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *