CG CRIME: दो दर्दनाक हत्या से राजधानी में मची सनसनी, टॉयलेट जा रहे युवक को चाकू से गोदा, तो वहीं सो रहे व्यापारी की सिर कुचलकर हत्या

रायपुर। एक ही थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाको में हुए दो हत्याओं से राजधानी रायपुर सनसनी मच गई है। यहां एक मामला ग्राम गातापार तालाब के पास का है, तो वहीं दूसरा मामला व्यापारी के हत्या का है। दोनों मामले की जांच राजधानी के अभनपुर पुलिस के द्वारा की जा रही है। जानकारी के अनुसार पहला मामला ग्राम गातापार के बड़ा तालाब मैदान का है। बीती रात 9:30 को मृतक हरिश्चंद्र यादव मनिकचौरी निवासी अपने साथी रविशंकर और अर्जुन पटले के साथ टॉयलेट के लिए बड़ा तालाब मैदान गए थे।

तो वहीं दूसरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 15 रेलवे क्रासिंग के पास का है। जहां पर व्यापारी रामचंद्र तारक का घर है, आज सुबह मृतक के बेटे निवासी उपरवारा के मोबाइल नंबर पर सुबह साढ़े पांच बजे कॉल आया। सामने वाले ने बताया कि उसके पिता गिर गए है। ये बात सुनकर जब वो अपनी पत्नी के साथ पिता के घर पहुंचा तो उसके पिता के सिर, मस्तक और हाथ पर गहरे चोट के निशान थे।

इस घटना में लहूलुहान हालात में हरीश जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं चाकुओं के वार से मौके पर ही हरिश्चन्द्र की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक परिजनों की शिकायत के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस दौरान वहां पर गांव के ही राजू बंजारे उसका छोटा भाई, फोलू कुर्रे, आकाश तांडी व प्रकाश सोनी बाइक से पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर हरिश्चन्द्र से विवाद करने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि राजू बंजारे अपने पास रखे चाकू को निकालकर हरिश्चंद्र पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *