BREAKING : टीवी देखते कमरे में फांसी पर लटक गया 7 साल का बच्चा

अंबिकापुर। जिले में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। गांधीनगर थाना क्षेत्र के पटेलपारा में 7 साल के मासूम ने फांसी लगाकर जान दे दी। बालक कमरे में टीवी देख रहा था और मां किचन में खाना बना रही थी। बड़ा भाई कमरे में जब पहुंचा तब उसने छोटे भाई को फंदे पर लटके देखा। 7 साल के छोटे बच्चे द्वारा फांसी लगाने की घटना से परिजन हैरान और सदमे में हैं। पुलिस को अंदेशा है कि बच्चा खेलते-खेलते कपड़े को गले में लपेट लिया होगा और कपड़ा कस गया होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांधीनगर थाना से मिली जानकारी के मुताबिक पटेलपारा निवासी सहदेव चौहान एक कंपनी में काम करता है। वह गुरुवार की शाम को काम से लौटा। अपने 7 वर्षीय मासूम बेटे रिंकू चौहान से पानी मांग कर पिया और पास के दुकान में कुछ सामान खरीदने चला गया। इस दौरान रिंकू भी अपने पिता के साथ दुकान जाने निकला, लेकिन पिता उसे घर में रहने और जल्दी आने की बात कहकर चला गया। रिंकू कमरे में खेल रहा था और टीवी देख रहा था। इधर रिंकू की मां सूनी चौहान किचन में खाना बना रही थी।

फंदे से निकालकर मासूम को अस्पताल ले गए परिजन

बाहर से खेलकर रिंकू का बड़ा भाई विक्की घर आया। उसने अपनी मां से छोटे भाई के बारे में पूछा। मां ने बताया कि रिंकू कमरे में टीवी देख रहा है। विक्की जब कमरे में गया तो उसके होश उड़ गए। रिंकू कमरे में कपड़ा टांगने वाले तार में गमछा के सहारे फंदे पर लटका था। उसने चिल्लाते हुए मां को बुलाया। मां ने बच्चे को फंदे पर लटका देखा जोर से चिल्लाई। बच्चे को फंदे से निकालकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *