Skip to content

ऑइल टैंकर और इनोवा कार में जबरदस्त भिड़ंत, दोनों वाहन पलटे… टैंकर में लगी आग

दुर्ग। भिलाई के ग्राम औंधी में आज एक ऑइल टैंकर और इनोवा कार में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसके कारण इनोवा में बैठे दो लोग घायल बुरी तरह से हो गये। तो वही टैंकर पलटने से उसमें आग लग गई। पुलिस की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर टैंकर में लगी आग पर काबू पाया। वहीं इनोवा कार में सवार घायल उर्वसी साहू और उसके चालक लक्ष्मण राव को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस की जानकारी के अनुसार इनोवा कार रायपुर से औंधी गांव की तरफ जा रही थी। इसी तरह ऑयल टैंकर विपरीत दिशा से आ रही थी। इसी बीच दोनों वाहनों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई और दोनों ही वाहन पलट कर सड़क के किनारे आ गये और ऑइल टैंकर में आग लग गई। आग लगने के बाद टैंकर चालक फरार हो गया हैं। वही घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती करवा कर मामले की जांच की जा रही हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *