अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को पचपेढ़ी नाका से गिरफ्तार,, 15 किलो 100 ग्राम गांजा जप्त

रायपुर। गांजा तस्करी करते अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को पचपेढ़ी नाका से गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत पचपेढ़ी नाका स्थित ओव्हर ब्रीज के नीचे एक व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखा है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी टिकरापारा को गांजा तस्कर को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित करते हुए व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अमन कुमार मिश्रा निवासी नई दिल्ली का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी अमन कुमार मिश्रा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 15 किलो 100 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1,50,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 358/22 धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *