UPSC Pre Exam 2022: पीएटी और UPSC की परीक्षा आज , 50 हजार अभ्यर्थी बैठेंगे

रायपुर। PAT and UPSC Exam Today: प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट (पीएटी) और यूपीएससी की परीक्षा रविवार को होगी। दोनों परीक्षाओं में करीब 50 हजार अभ्यर्थी बैठेंगे। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) से मिली जानकारी के अनुसार व्यापमं की परीक्षा के लिए रायपुर में 15 समेत राज्य में करीब 125 केंद्र बनाए गए हैं। एग्रीकल्चर की 25,00 और वेटनरी की 415 सीटों के लिए 48 हजार आवेदन आए हैं। परीक्षा सुबह 9:15 से दोपहर 12:15 तक होगी। दूसरी ओर संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा आयोजित यूपीएससी प्रीलिम्स की परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली की दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक होगी। इस परीक्षा में करीब 2000 अभ्यर्थी बैठेंगे।
Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *