भिलाई में सड़क हादसा : हाइवा ने साइकिल सवार को कुचला मौके पर ही मौत

भिलाई। भिलाई में सुपेला थाना के स्मृति नगर चौकी अंतर्गत कोहका अवंती बाई चौक पर रविवार सुबह नगर निगम के हाइवा ने एक साइकिल सवार को कुचल दिया। हाइवा का पहिया युवक के सिर से गुजर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्मृति नगर पुलिस ने हाइवा जब्त कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

बताया जा रहा है कि वह कोई मछली विक्रेता था। अवंतीबाई चौक में प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक सुबह 7.15 बजे के करीब निगम का कचरा उठाने वाला हाइवा गदाचौक होते हुए अवंती बाई चौक से टर्न लेकर सूर्या मॉल की तरफ मुड़ रहा था। इस दौरान एक युवक कोहका की तरफ से आया। हाइवा चालक साइकिल सवार को देख नहीं पाया और उसे टक्कर मार दी। हाइवा का चक्का चढ़ने से साइकिल सवार का पैर बुरी तरह कुचल गया। साइकिल सवार की चीख सुनकर हाइवा चालक हड़बड़ा गया और उसने रिवर्स ले लिया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *