तेज रफ़्तार बाइक ने बिजली विभाग के लाइनमैन को रौंदा, मौके पर हुई मौत

बालोद। तेज रफ़्तार से एक्सीडेंट का मामला दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। वहीं आज सुबह बालोद के डौंडी थाना क्षेत्र के पुलिस बेरियर के आगे एक तेज रफ़्तार बाइक ने मॉर्निंग वॉक पर निकले बिजली विभाग के लाइनमैन को जोरदार टक्कर मार दी। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में उस व्यक्ति की मौत हो गई।

कांकेर जिला के दमकसा में बिजली विभाग में लाइनमैन डौंडी के बन्धिया पारा निवासी हृदय राम हल्बा (50 वर्ष) आज सुबह मॉर्निंग वॉक में निकला था. इस दौरान भानु दल्ली मुख्य मार्ग पर पुलिस बेरियर के आगे अज्ञात मोटरसाइकिल चालक उसे ठोकर मार फरार हो गया. दुर्घटना के बाद हृदय राम को डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *