जशपुरनगर : डेयरी उद्यमिता विकास योजना से सारूडीह स्व-सहायता समूह को हर माह हो रही है 1 लाख की आमदनी

जशपुरनगर 10 जून 2022 / जशपुर जिले में स्व-सहायता समूह को विभिन्न शासकीय योजनाओं से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में वर्ष 2019-20 राज्य पोषित डेयरी उद्यमिता विकास योजना अंतर्गत सारूडीह चाय बगान स्व-सहायता के समूह को कुल तीन इकाई 6 नग गाय पशुधन विकास विभाग जिला जशपुर की ओर से अनुदान राशि रू. 2.7972 लाख प्रदाय किया गया।
समूह के सदस्य ने बताया कि समूह को 6 नग गाय से प्रतिदिन 45 से 50 लीटर दूध प्रतिदिन प्राप्त होता होने लगा। जिसका विक्रय कर समूह को प्रतिदिन दो हजार से 2500 आमदनी होने लगी। समूह ने बताया कि गाय पालन कर उन्हें बहुत अच्छा आमदनी होने लगा है। जिससे वे काफी उत्साहित हुए और वर्तमान में 06 नग गाय और खरीद लिया गया। अब उन्हें प्रतिदिन 70 से 80 लीटर दूध प्राप्त हो रहा है। जिससे उन्हें माह में लगभग एक लाख से अधिक की आय प्राप्त हो रही है। समूह के सदस्यों ने बताया कि विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा निरंतर उन्हें प्रोत्साहन भी प्रदान किया जाता है। साथ ही पशु चिक्त्सिा विभाग के द्वाारा समय-समय पर भ्रमण कर कृत्रिम गर्भाधान, उपचार एवं मार्ग दर्शन दिया जाता है। जिससे उन्हें पशुओं के उपचार एवं पालन पोषण करने में किसी प्रकार की दिक्कत का सातना नहीं करना पड़ता हैं। उन्होंने बताया कि डेयरी स्थापना पश्चात मासिक आय में बढोत्तरी होने से समूह के सदस्यों, प्रतिव्यक्ति आय में बढोत्तरी हुई है। जिससे सभी सदस्यों मं डेयरी कार्य में रूचि बढ़ी है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *