इन जिलों में अगले चार दिन तक बारिश, पढ़ें पूरी खबर

जयपुर। राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर है। पूर्वी राजस्थान में अगले चार दिन तक बारिश की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में अभी बारिश के लिए इंतजार करने पड़ेगा। पिछले 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान के कुछ जगहों पर बारिश दर्ज की है। इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की है। उधर, श्रीगंगानगर में भीषण लू चली और पारा भी 47 डिग्री पर पहुंच गया। जयपुर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया।
पूर्वी में बरसेगा पश्चिमी तरसेगा
मौसम केन्द्र जयपुर के मुताबिक राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश कोटा और उदयपुर संभाग में 10 जून से शुरू हो जाएगी। इस दौरान 14 जून तक हल्की बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विभाग की माने तो पूर्वी राजस्थान में अगले चार दिन के लिए मेघगर्जन-वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में 11 जून को लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।
यहां हुई बारिश
बीते 24 घंटे में पिलानी में 4.3 एमएम, कोटा में 0.8 एमएम बारिश हुई। उत्तरी राजस्थान में गर्मी के तेवर अब भी हावी है। श्रीगंगानगर में बीते दिन का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस, पिलानी का 45 डिग्री दर्ज हुआ।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *