भारतीय सेना में पदस्थ जिले के वीर सपूत अनिल बघेल की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। रौन क्षेत्र के रहने वाले अनिल बघेल की शनिवार को उनकी पार्थिव देह उनके गृह ग्राम पहुंची जहां सेना के जवानों ने शहीद के रूप में श्रद्धांजलि दी और अंतिम संस्कार किया गया। सेना में जवान अनिल बघेल की मौत पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं ।
बाइक हादसे का शिकार
भारतीय सेना में पदस्थ जवान अनिल बघेल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक अनिल बघेल रौन थाना क्षेत्र के रहने वाले है, वे हाल ही में छुट्टी लेकर अपने गांव आए थे। बताया जा रहा है की 29 मई को रौन पुलिस थाना के सामने जवान की बाइक की दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गयी थी, जिससे अनिल को गम्भीर चोटें आयी थीं। उन्हें इलाज के लिए ग्वालियर और फिर ग्वालियर से दिल्ली अपोलो अस्पताल रैफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात वे ज़िंदगी की जंग हार गए।










