बोरवेल में फंसे राहुल का चल रहा रेसक्यू ऑपरेशन… सीएम बघेल ने पुन: फोन पर ली जानकारी, राहुल की दादी से कहा-‘तोर नाती ला निकाल लेबो…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जांजगीर-चांपा कलेक्टर से आज पुन: फोन पर बात करके मालखरौदा विकासखंड के गांव पिहरीद में चल रहे रेसक्यू ऑपरेशन की प्रगति और राहुल के स्वास्थ्य जानकारी ली।ग्राम पिहरीद के एक बोरवेल में 60 फीट की गहराई में फंसे 11 वर्षीय बालक राहुल साहू को सुरक्षित बाहर निकालने चल रहा है रेसक्यू ऑपरेशन ।शपुर जिले के पत्थलगांव से मुख्यमंत्री ने कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला को वीडियो कॉल किया और राहुल के परिजनों से भी की बात। सीएम ने परिजनों को चिंतित न होने और प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग दिए जाने की बात कही।मुख्यमंत्री ने रोबोट संचालक महेश अहीर से भी बात की। महेश अहीर गुजरात के सूरत से आज सुबह घटना स्थल पहुंचे हैं। रोबोट के माध्यम से भी बचाव की कर रहे हैं कोशिश।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जांजगीर-चांपा जिले के मालखरौदा विकासखंड के गांव पिहरीद में बोरवेल में फंसे बालक राहुल साहू की दादी श्याम बाई से वीडियो कॉल पर की बात। कहा-‘तोर नाती ला निकाल लेबो.. ‘

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *