BIG BREAKING : सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में हुईं भर्ती

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोनिया गांधी की सेहत संबंधित जानकारी देते हुए ट्वीट करते हुए बताया कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को कोविड से संबंधित दिक्कतों के चलते आज गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। है।
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाल ही में उन्हें कोरोना हुआ था। जिसके बाद सोनिया गांधी ने खुद को होम आइसोलेट किया था। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोनिया गांधी की सेहत संबंधित जानकारी देते हुए ट्वीट करते हुए बताया कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को कोविड से संबंधित दिक्कतों के चलते आज गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। है। उनका कहना है कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल में निगरानी के लिए रखा जाएगा।

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज कोविड से संबंधित समस्याओं के कारण गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी हालत स्थिर है और उसे निगरानी के लिए अस्पताल में रखा जाएगा। हम सभी कांग्रेस के लोगों के साथ-साथ सभी शुभचिंतकों को उनकी चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देते हैं।

कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हो गई थीं। उनके अलावा बैठक में आए कुछ नेता भी संक्रमण के शिकार हो गए हैं। उन्हें 8 जून को ईडी के समक्ष पेश होना था। लेकिन नई टेस्ट रिपोर्ट में भी कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्होंने ईडी से नेशनल हेराल्ड मामले में पेश होने के लिए 3 सप्ताह का वक्त मांगा था। उस वक्त कहा गया कि उनका रिपीट टेस्ट तय समय पर किया जाएगा, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *